
कौन होगा पंजाब का अगला CM, जाखड़ और सिद्धू के अलावा ये 2 नेता भी रेस में
Zee News
अमरिंदर सिंह के इस्तीफे से बाद नए सीएम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि पंजाब के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं.
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में सियासी उठापटक अपने चरम को पहुंच गई है. पंजाब कांग्रेस ने आज शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है. जिसमें नए मुख्यमंत्री के चुने जाने की खबर है. वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले अपना इस्तीफा दे दिया है. साढ़े चार बजे उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफा दिया. इसके साथ ही उनके पूरे मंत्रिमंडल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
अमरिंदर सिंह के इस्तीफे से बाद नए सीएम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि पंजाब के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं, सूत्रों ने कहा कि पार्टी आप का मुकाबला करने के लिए चुनाव से पहले गैर सिख चेहरा पेश करना चाहती है, जो राज्य में मजबूत हो रही है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









