
कौन है JK डीजी जेल का हत्यारा यासीर, क्या है बैकग्राउंड, जानिए पूरी कुंडली
AajTak
जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या का मुख्य आरोपी यासिर अहमद लोहार गिरफ्तार हो गया है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं. आरोपी यासिर लोहिया के घर पर 6 महीने से काम कर रहा था. पुलिस ने बताया कि वो गुस्सेवाला था और डिप्रेशन से जूझ रहा था.
जम्मू के उदयवाला में डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या हो गई है. उनकी हत्या का मुख्य आरोपी उनका ही नौकर यासिर अहमद लोहार है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या के बाद यासीर वहां से फरार हो गया था. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं थीं.
डीजी जेल एचके लोहिया अपने घर में मृत मिले थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनका गला कटा हुआ है. केचप की बोतल से उनका गला रेता गया था. मारने के बाद उनके शव को जलाने की भी कोशिश की गई थी. लोहिया की हत्या ऐसे समय हुई है, जब गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर दौरे पर हैं.
इस हत्या के पीछे पुलिस अभी टेरर एंगल की बात से इनकार कर रही है. हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है. लेकिन आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फोर्स (TRF) ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है. TRF ने कहा कि गृह मंत्री के लिए ये छोटा सा गिफ्ट है.
पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिए गए हैं. मौके से आरोपी नौकर यासिर की एक डायरी भी मिली है, जिससे उसकी मानसिक स्थिति का पता चलता है.
कौन है आरोपी यासिर?
यासिर अहमद लोहार की उम्र 23 साल थी. वो रामबन जिले के हल्ला-धंद्रथ गांव का रहने वाला था. वो 6 महीने से लोहिया के घर पर काम कर रहा था. इससे पहले वो गृह विभाग के प्रमुख सचिव के यहां काम करता था.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







