
कौन है वो भारतीय, जो संभालेगा टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अमेरिकी टीम की कमान
AajTak
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हो गया है. पहली बार अमेरिकी क्रिकेट टीम भी इस टूर्नामेंट में खेलेगी. अमेरिकी क्रिकेट टीम के कैप्टन भारतीय मूल के मोनांक पटेल हैं. मोनांक पटेल अक्टूबर 2021 से क्रिकेट टीम के कैप्टन हैं.
इस साल जून में होने वाले टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड का शेड्यूल आ गया है. आईसीसी की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच एक जून और फाइनल मैच 29 जून को खेला जाएगा.
टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 55 मैच खेले जाने हैं. ये मैच वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जाएंगे. ये पहली बार है जब टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप अमेरिका में हो रहा है. को-होस्ट होने के कारण ही अमेरिका की क्रिकेट टीम भी इस टूर्नामेंट में खेलेगी.
खास बात ये है कि अमेरिकी क्रिकेट टीम का कैप्टन एक भारतीय युवा है. अमेरिकी क्रिकेट टीम की कमान मोनांक पटेल संभालेंगे. मोनांक पटेल मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं. वो गुजरात के लिए भी खेल चुके हैं. 2018 से वो अमेरिका के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं.
एक मई 1993 को गुजरात के आणंद में जन्मे मोनांक पटेल दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैं. उन्होंने गुजरात के लिए अंडर-16 और अंडर-18 टीम में खेल चुके हैं.
साल 2010 में पटेल को अमेरिका का ग्रीन कार्ड मिल गया था. और वो 2016 से अमेरिका में ही रह रहे हैं. साल 2018 में हुई आईसीसी वर्ल्ड टी20 अमेरिकास क्वालिफायर टूर्नामेंट के छह मैचों में उन्होंने 208 रन बनाए थे.
अक्टूबर 2018 में रीजनल सुपर-50 टूर्नामेंट के लिए अमेरिकी क्रिकेट टीम में भी थे. उस टूर्नामेंट में उन्होंने जमैका के खिलाफ शतक लगाया था. वो शतक लगाने वाले पहले अमेरिकी क्रिकेटर हैं. उस टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 290 रन बनाए थे. अगले ही महीने फिर उन्हें आईसीसी के एक टूर्नामेंट में भी क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था. इसके पहले ही मैच में उन्होंने युगांडा के खिलाफ 107 रनों की पारी खेली थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









