
कौन है राहुल गांधी की महिला दोस्त? जिसकी शादी में नेपाल गए कांग्रेस नेता
AajTak
राहुल गांधी अपनी एक नेपाली फ्रेंड सुमनिमा उदास (Sumnima Udas) की शादी में शमिल होने के लिए काठमांडू पहुंचे हैं. इस बीच उनके नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेपाल के निजी दौरे पर हैं. बताया जा रहा है कि वो अपनी एक नेपाली फ्रेंड सुमनिमा उदास (Sumnima Udas) की शादी में शामिल होने के लिए काठमांडू पहुंचे हैं. इस बीच उनके नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में राहुल गांधी एक नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं. ये नाइटक्लब Lord of the Drinks बताया जा रहा है.
Kathmandu Post की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी सोमवार को काठमांडू एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अपने तीन साथियों के साथ Marriott Hotel में ठहरे. वो यहां अपनी नेपाली फ्रेंड Sumnima Udas की शादी में शिरकत करने पहुंचे हैं.
इस बाबत सुमनिमा के पिता और म्यांमार में नेपाल के राजदूत रहे भीम उदास ने कहा- 'हमने राहुल गांधी को मेरी बेटी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था.' उन्होंने बताया कि विवाह समारोह मंगलवार को होना है और 5 मई को रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.
सुमनिमा की शादी नीमा मार्टिन शेरपा (Nima Martin Sherpa) से हो रही है. रिपोर्ट के अनुसार, कई और अतिमहत्वपूर्ण भारतीय हस्तियां भी शादी समारोह के लिए पहुंची हैं.
कौन हैं सुमनिमा उदास?
सुमनिमा उदास ने अमेरिका के Lee यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है. वो CNN इंटरनेशनल में संवाददाता के रूप में काम कर चुकी हैं. उन्होंने राजनीति, आर्थिक-सामाजिक, पर्यावरण और आम मुद्दों को कवर किया है. 'दिल्ली गैंगरेप' केस में भी सुमनिमा ने रिपोर्टिंग की थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










