
कौन है ये IPS जिसने पुलिस के खाने में जली रोटी-पानी वाली दाल दिखाई
AajTak
सोशल मीडिया पर एक IPS का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें IPS एक पुलिस लाइन के मेस में खाने की क्वालिटी देखकर भड़क जाते हैं. वह गुस्से में मेस प्रबंधक को नालायक तक कह जाते हैं. दरअसल, पुलिस लाइन में खाने के नाम पर उन्हें जली हुई रोटियां और पानी वाली दाल दिखी थी.
उत्तर प्रदेश पुलिस के खाने की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है. इसकी शुरुआत एक सिपाही के वायरल वीडियो से हुई थी जिसमें वह फिरोजाबाद पुलिस लाइन के खाने की शिकायत करता दिखा था. अब इसी कड़ी में एक नया वीडियो भी सामने आया है. मैनपुरी के एसपी IPS कमलेश दीक्षित को पुलिस लाइन का खराब खाना देखकर पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने मेस प्रबंधक को 'नालायक' तक बोल दिया.
दरअसल, पुलिस लाइन के खाने को लेकर उठते सवाल के बीच IPS कमलेश दीक्षित मैनपुरी पुलिस लाइन के मेस में खाने की गुणवत्ता चेक करने गए थे. यहां उन्होंने पहले तो रोटी चेक की, जो जली हुई मिली. फिर वह दूसरे आइटम्स को चेक करने अंदर गए. यहां पानी वाला दाल देखने के बाद उनसे रहा नहीं गया. उनकी आवाज ऊंची हो गई और उन्होंने मेस प्रबंधक को जमकर सुनाया. उन्होंने प्रबंधक को खाने की गुणवत्ता सुधारने के दिशा निर्देश भी दिए हैं.
अब सोशल मीडिया पर इस पुलिस अधिकारी की भी खूब चर्चा हो रही है. जिन्होंने खुद जाकर पुलिसकर्मियों को मिलने वाले मेस के खाने की जांच की और खाने की खराब क्वालिटी को लेकर मेस प्रबंधक को फटकार भी लगाई.
कौन है मैनपुरी के एसपी? मैनपुरी के एसपी IPS कमलेश दीक्षित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले हैं. उनका जन्म 15 अगस्त 1966 को हुआ था. उनके पास एमए और एलएलबी की डिग्री है. कमलेश दीक्षित ने 1 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश पुलिस में ज्वाइन किया था. बाद में उनके काम को देखते हुए उन्हें स्टेट पुलिस से प्रमोट कर के IPS बना दिया गया.
यूपी पुलिस की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, 25 मई 2022 को कमलेश दीक्षित को मैनपुरी का एसपी बनाया गया था.
बता दें कि यूपी के पुलिस लाइन के खाने की शिकायत पहली बार एक सिपाही ने की थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. फिरोजाबाद के पुलिस लाइन में मिलने वाले खाने की थाली हाथ में लिए तब कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने कहा था कि सरकार हमसे 12-12 घंटे काम कराती है और ऐसा खाना देती है.

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.









