
कौन है ईरान की रेड आर्मी BASIJ, जो हिजाब का विरोध कर रहीं महिलाओं की बन गई दुश्मन
AajTak
BASIJ उन लोगों का समूह है, जो ईरान की सरकार के प्रति बफादार है और खुद को अर्धसैनिकबलों की तरह पेश करता है. ईरान में बासिज पिछले दो दशकों से सरकार के खिलाफ किसी भी असंतोष को खत्म करने में अहम भूमिका निभाता रहा है.
22 साल की महसा अमिनी को ईरान में 13 सितंबर को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार कर लिया जाता है, क्योंकि उसने ठीक से हिजाब नहीं पहना था. पुलिस की हिरासत में उसकी 16 सितंबर को मौत हो जाती है. महसा के परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. महसा अमिनी की मौत के बाद से पूरे ईरान में विरोध प्रदर्शन जारी हैं. दूसरी ओर ईरान के सुरक्षाबलों की ओर से प्रदर्शनकारियों पर सख्त रुख अपनाया जा रहा है. अब तक 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है. इन प्रदर्शनों के दौरान बंदूक और डंडे लिए वे बाइक सवार भी खूब चर्चा में हैं, जो लगातार महिलाओं की आवाज को दबाने की कोशिश में जुटे हैं. इन्हें BASIJ (बासिज) के तौर पर जाना जाता है.
क्या है BASIJ?
BASIJ उन लोगों का समूह है, जो ईरान की सरकार के प्रति बफादार है और खुद को अर्धसैनिकबलों की तरह पेश करता है. ईरान में बासिज पिछले दो दशकों से सरकार के खिलाफ किसी भी असंतोष को खत्म करने में अहम भूमिका निभाता रहा है. जब पूरे ईरान में महसा अमिनी की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, तब बासिज ने ही इन प्रदर्शनों को खत्म करने का जिम्मा उठाया है. ये हर शहर में तैनात हैं, प्रदर्शनकारियों पर हमला कर रहे हैं, उन्हें हिरासत में लेते हैं. यही वजह है कि महसा अमिनी की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शनों में बासिज के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हो रही है.
अयातुल्ला खुमैनी ने की BASIJ की स्थापना
1979 की इस्लामी क्रांति के तुरंत बाद अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी ने बासिज की स्थापना की थी. इसे खड़ा करने का मुख्य उद्देश्य ईरान को इस्लामीकृत करने और देश के भीतर के दुश्मनों का मुकाबला करना था. 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध के दौरान, बासिज ने सद्दाम हुसैन की सेना के खिलाफ मोर्चा संभाला था.
धीरे धीरे बासिज ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के तहत आ गई. यह सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति वफादार है. ईरान के सुप्रीम नेता भी इस्लामिक गणराज्य के स्तंभ के रूप में बासिज की तारीफ करते रहे हैं. बासिज ने देशभर में अपनी ब्रांच खोल रखी है. यहां तक कि उसका छात्र संगठन, व्यापार संघ और मेडिकल फेकल्टी हैं. हालांकि, अमेरिका ने इसके व्यापार संघ पर प्रतिबंध लगा रखा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








