)
कौन हैं BJP नेता विनोद तावड़े, जिनपर लगा चुनाव से पहले लोगों को कैश बांटने का आरोप? वीडियो भी आया
Zee News
BJP Leader Vinod Tawde Video: एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) के कार्यकर्ता तावड़े और नालासोपारा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक के बीच बैठक के दौरान पालघर के विवांता होटल में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं. BVA कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तावड़े को 5 करोड़ रुपये की नकदी के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया.
Maharashtra Vinod Tawde Case: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले एक बड़ा ड्रामा देखने को मिला, जब एक क्षेत्रीय पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा महासचिव विनोद तावड़े का घेराव किया और उन पर पालघर में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी बांटने का आरोप लगाया. तावड़े ने आरोपों से इनकार किया है, लेकिन चुनाव आयोग ने वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ वोट के बदले नकदी के आरोप में FIR दर्ज की है. बहुजन विकास अघाड़ी का BJP पर पैसे बांटने का आरोप |
— Zee News (@ZeeNews)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








