
कौन हैं सायानी घोष, और त्रिपुरा में उनके प्रोटेस्ट-गिरफ्तारी को लेकर क्यों मचा है बवाल?
AajTak
साल 2010 से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखकर राजनीति में आने वाली सायानी घोष (Saayoni Ghosh) तब अचानक सुर्खियों में आई थीं, जब 2015 में उन्होंने एक आपत्तिजनक ट्वीट कर दिया था. यह ट्वीट वायरल हो गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी थीं. अब एक बार फिर सायानी अपनी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा में हैं. आइए जानते हैं विस्तार से कि क्यों मचा है.
तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई की युवा शाखा की अध्यक्ष सायानी घोष के प्रदर्शन और उनकी गिरफ्तारी पर बवाल मचा हुआ है. तृणमूल कांग्रेस की यूथ प्रेसिडेंट सायानी घोष (Tmc youth president Sayani Ghosh) को रविवार को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली का रुख किया है. खबर ये भी है कि ममता बनर्जी भी दिल्ली पहुंच रही हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











