
कौन हैं ब्रूक्स नादेर? जो इस टेनिस खिलाड़ी के साथ डेटिंग की वजह से चर्चा में हैं
AajTak
अमेरिकी मॉडल ब्रूक्स नादेर इन दिनों चर्चा में हैं. एक टेनिस खिलाड़ी के साथ नाम जुड़ने की वजह से वह सुर्खियों में हैं. इस खबर ने टेनिस खिलाड़ी और नादेर के ऑनलाइन प्रशंसकों के बीच खलबली मचा दी है.
इन दिनों एक अमेरिकी मॉडल चर्चा में हैं. इसकी वजह उनका एक स्पेनिश टेनिस स्टार के साथ चल रहा अफेयर बताया जाता है. इस मॉडल का नाम ब्रूक्स नादेर है. जानते हैं ये ब्रूक्स नादेर कौन हैं और किस टेनिस स्टार के साथ इनका नाम जोड़ा जा रहा है.
द सन की रिपोर्ट के अनुसार नादेर को एक स्विमसूट मॉडल कहा जाता है. क्योंकि उन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विम सर्च प्रतियोगिता जीतने के बाद स्टारडम हासिल किया था. वह अक्सर अपने काम और ड्रेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं.
इस टेनिस खिलाड़ी के साथ जोड़ा जा रहा नाम अब इस मॉडल का नाम स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज के साथ जोड़ा जा रहा है. चर्चा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. स्विमसूट मॉडल की बहन ने ब्रूक्स और यूएस ओपन स्टार अल्काराज के रिश्ते की पुष्टि की है.
इससे पहले ब्रूक्स का नाम जैनिक सिनर से जोड़ा गया था. यह भी एक टेनिस खिलाड़ी हैं. जिन्हें अल्काराज ने हराकर यूएस ओपन का खिताब जीता था. हालांकि, उन्होंने इन दावों को खारिज कर दिया था.
बहन ने खोला राज हाल ही में मॉडल की बहन ग्रेस एन नादेर ने यह बताकर अफवाहों पर विराम लगा दिया कि ब्रूक्स किसके साथ डेटिंग कर रही हैं. उन्होंने बताया कि अफवाहें सच हैं. डेटिंग एक बहुत ही सामान्य शब्द है.लेकिन मुझे पता है कि वह इस समय के सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं.
शुरुआत में ग्रेस ने एक अस्पष्ट टिप्पणी के साथ रिश्ते का संकेत दिया था. बाद में उन्होंने पुष्टि की कि 28 साल की ब्रूक्स और 22 वर्षीय अल्काराज एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











