
कौन हैं फातिमा बॉश? जिनके विवाद की वजह से चर्चा में है मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता
AajTak
इन दिनों मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2025 एक विवाद की वजह से चर्चा में है. वहीं इस विवाद के केंद्र में एक प्रतिभागी है, जिनका नाम फातिमा बॉश है. जानते हैं कौन है ये फातिमा बॉश और क्या है विवाद?
थाईलैंड में मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान मैक्सिको की एक ब्यूटी क्वीन से जुड़े विवाद की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. मैक्सिको की जिस मॉडल की वजह से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता चर्चा में है, उनका नाम है फातिमा बॉश.
फातिमा बॉश मिस मैक्सिको हैं और एक प्रतियोगी के तौर पर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल हुई हैं. इन दिनों फातिमा एक विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं और उनकी वजह से ये ब्यूटी कंटेस्ट भी चर्चा में आ गया है.
कैसे शुरू हुआ विवाद दरअसल, यह पूरा विवाद मिस यूनिवर्स कंटेस्ट से पूर्व आयोजित एक समारोह से शुरू हुआ. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम में मेजबान मिस यूनिवर्स थाइलैंड के निदेशक नवात इत्सराग्रिसिल ने दर्जनों प्रतिभागियों के सामने फातिमा बॉश को थाईलैंड से जुड़े प्रोमोशनल कंटेंट पोस्ट न करने के कारण डांट दिया.
क्या है विवाद की वजह नवात इत्साराग्रिसिल ने सोशल मीडिया पर थाईलैंड का पर्याप्त प्रचार न करने के लिए उनकी आलोचना की. कथित तौर पर उन्हें अपने राष्ट्रीय निदेशक के आदेशों का पालन करने के लिए "मूर्ख" कहा. इस पर फातिमा ने आपत्ति जताई. बॉश ने कहा कि यह मेरी गलती नहीं है कि आपको मेरे [मेक्सिको] संगठन के साथ समस्या है. इस पर नवात ने सुरक्षाकर्मियों को बुला लिया.
इसके साथ ही फातिमा को सपोर्ट करने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी अयोग्य करार देने की धमकी दी. इसके बाद फातिमा बॉश और अन्य कंटस्टेंट वहां से बाहर चले गए. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
फातिमा बॉश ने क्या कहा बॉश ने बताया कि उसने मुझे बेवकूफ़ कहा क्योंकि उसे हमारे संगठन से कुछ समस्याएं हैं. मुझे लगता है कि यह अनुचित है. मुझे लगता है कि दुनिया को यह देखना ज़रूरी है, क्योंकि हम सशक्त महिलाएं हैं और यह मंच हमारी आवाज के लिए है. इसे कोई दबा नहीं सकता. मुझे कोई नहीं दबा पाएगा.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








