
कौन हैं पापा के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली लालू की बेटी रोहिणी आचार्य... जो पिता को डोनेट करेंगी किडनी
AajTak
रोहिणी आचार्य लालू यादव और राबड़ी देवी के नौ बच्चों में से एक हैं. वह लालू की छोटी बेटी और पेशे से डॉक्टर हैं. उन्होंने साल 2002 में अमेरिका बेस सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह से शादी की थी. वह फिलहाल सिंगापुर में ही रहती हैं. लेकिन सिंगापुर में रहने के बावजूद वह भारत के राजनीतिक मामलों को लेकर सक्रिय हैं और राजनीतिक टिप्पणियां करती रहती हैं.
लंबे समय से बीमार चल रहे और कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होने जा रहा है. उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य पिता को अपनी एक किडनी डोनेट करेंगी. इस ऐलान के बाद से ही रोहिणी आचार्य सुर्खियों में बनी हुई है. लेकिन पब्लिक डोमेन में उन्हें लेकर कम ही लोगों को जानकारी है.
कौन हैं रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य लालू यादव और राबड़ी देवी के नौ बच्चों में से एक हैं. वह लालू की छोटी बेटी और पेशे से डॉक्टर हैं. उन्होंने साल 2002 में अमेरिका बेस सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह से शादी की थी. वह फिलहाल सिंगापुर में ही रहती हैं. लेकिन सिंगापुर में रहने के बावजूद वह भारत के राजनीतिक मामलों को लेकर सक्रिय हैं और राजनीतिक टिप्पणियां करती रहती हैं.
'मेरे लिए माता-पिता भगवान हैं'
रोहिणी ने एक पोस्ट में लिखा था, 'इस दुनिया में मुझे आवाज देने वाले पिता, जो मेरे लिए सब कुछ हैं, अगर मैं अपने जीवन का एक छोटा सा हिस्सा भी योगदान दे सकूं तो मैं बेहद भाग्यशाली महसूस करूंगी. माता और पिता इस धरती पर भगवान हैं और सभी उनकी सेवा करने का कर्तव्य निभाना चाहिए.' उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे माता-पिता मेरे लिए भगवान हैं. मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं. आपकी शुभकामनाओं ने मुझे और मजबूत बनाया है. मैं आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करती हूं. मुझे सभी से विशेष प्यार और सम्मान मिल रहा है. मैं भावुक हो गई हूं .मैं आप सभी को दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं.'
रोहिणी ने कहा था कि जिस पिता ने इस दुनिया में मुझे आवाज दी, जो मेरे सब कुछ हैं. उनके लिए अगर मैं अपने जीवन का छोटा सा भी योगदान दे पाती हूं तो मेरा परम सौभाग्य होगा. धरती पर भगवान मां-पिता होते हैं, इनकी पूजा सेवा हर बच्चों का फर्ज है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











