
कौन हैं पसमांदा-बोहरा मुस्लिम? इन्हें BJP के साथ क्यों लाना चाहते हैं PM मोदी
AajTak
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक बार फिर से पसमांदा मुस्लिम और बोहरा समुदाय के साथ मेल-मिलाप करने के लिए जोर दिया है. पीएम ने कहा कि कोई हमें वोट दे या ना दें लेकिन सबसे संपर्क बनाएं. ऐसे में सवाल उठता है कि पसमांदा और बोहरा मुस्लिम कौन हैं?
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 लोकसभा चुनाव का एजेंडा साफ कर दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव में 400 दिन बचे हैं, ऐसे में सामाजिक समरसता के लिए हर गांव में हर एक मतदाता तक पहुंचना होगा. पीएम मोदी ने बीजेपी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि मुस्लिमों को लेकर गलत बयानबाजी नहीं करें. साथ ही मोदी ने कार्यकर्ताओं से पसमांदा मुसलमानों, बोहरा मुस्लिमों तक पहुंच बनाने के लिए कहा. पीएम ने कहा कि कोई हमें वोट दे या ना दें लेकिन सबसे संपर्क बनाएं.
बता दें कि नरेंद्र मोदी ने पहली बार पसमांदा मुसलमानों को पार्टी से जोड़ने पर जोर नहीं दिया बल्कि गुजरात में सीएम पद पर रहते हुए ही उन्होंने मुस्लिम वोटबैंक के बीच अपनी पैठ जमाने की कोशिश शुरू कर दी थी. उन्होंने पूरे मुस्लिम समाज को जोड़ने के बजाय पसमांदा और बोहरा मुस्लिमों पर फोकस किया था. इस रणनीति में बीजेपी को गुजरात में फायदा भी हुआ था और सीएम से पीएम बनकर दिल्ली आए तो भी मोदी ने मुस्लमानों को इसी तबके को साथ लेने पर जोर देते रहे.
दिल्ली से पहले हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने मुसमलानों के पिछड़े माने जाने वाले पसमांदा मुसलमान को पार्टी से जोड़ने का मंत्र दिया था. वहीं, अब पसमांदा मुस्लिमों के साथ-साथ बोहरा मुसलमानों को भी शामिल किया है और उन्हें पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया. ऐसे में हम बताते हैं कि बोहरा और पसमांदा मुस्लिम कौन हैं और क्यों बीजेपी उन्हें अपने करीब लाना चाहती है?
पसमांदा-बोहरा मुस्लिम पर क्यों जोर
मुसलमानों में पसमांदा मुस्लिम सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक-शैक्षणिक रूप से काफी पिछड़े हैं जबकि बोहरा मुस्लिम काफी समृद्ध संभ्रांत और पढ़ा-लिखे माने जाते हैं. मोदी ने गुजरात में व्यापारियों की सुविधा के हिसाब से नीतियां बनाईं जो बोहरा समुदाय के उनके साथ आने की बड़ी वजह बनीं थीं जबकि पसमांदा मुस्लिम को जनकल्याण की योजनाओं का लाभ देकर जोड़ने की कवायद की है.
गुजरात में सीएम रहते हुए भी बोहरा मुस्लिम मोदी के साथ खड़ा था और आज जब मोदी पीएम पद पर हैं तो भी ये तबका उनके करीब है, लेकिन गुजरात से बाहर के राज्यों में बोहरा समाज अभी भी बीजेपी के साथ नहीं जुड़ सका है. 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी सोशल इंजीनियरिंग को मजबूत करने की कड़ी में पीएम मोदी ने बोहरा समुदाय और पसमांदा मुसमलानों के साथ मेल-मुलाकात करने की बात कही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









