
कौन हैं जॉर्डन के नजरबंद प्रिंस हमजा, जिन पर लगा शाही परिवार के खिलाफ साजिश का आरोप
AajTak
प्रिंस हमजा ने किसी प्रकार की साजिश की बात से इनकार किया है. उनका कहना है कि शासन में टूट-फूट, भ्रष्टाचार और अक्षमता के लिए वो जिम्मेदार नहीं हैं. यह सब शासन तंत्र में बीते 15-20 सालों से चल रहा है और बेहद खराब होता जा रहा है.
जॉर्डन में खींचतान की स्थिति बनी हुई है. पूर्व क्राउन प्रिंस हमजा बिन हुसैन नजरबंद हैं. किंग अब्दुल्ला के सौतेले भाई प्रिंस हमजा ने देश के नेताओं पर भ्रष्टाचार, अक्षमता और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. वहीं प्रिंस हमजा के खिलाफ सरकार या किंग अब्दुल्ला के विरूद्ध साजिश रचने का आरोप है. लेकिन प्रिंस हमजा ने इन आरोपों से इनकार किया है. (फाइल फोटो-Getty Images) असल में, जॉर्डन की सरकार ने बीते शनिवार को एक पूर्व मंत्री और शाही परिवार के एक अन्य सदस्य सहित, 'जॉर्डन की सुरक्षा और स्थिरता' का हवाला देते हुए कई अन्य हाई प्रोफाइल लोगों की गिरफ्तारियां कीं. यह सब उस जॉर्डन में हो रहा है जो अरब वर्ल्ड में सबसे स्थिर देश माना जाता है. जॉर्डन में किसी तरह का गतिरोध बहुत मुश्किल से ही देखने को मिलता है. लेकिन नए घटनाक्रम के चलते दुनियाभर के पर्वेक्षकों की नजरें अब जॉर्डन पर टिकी हुई हैं.(फाइल फोटो-Getty Images)
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









