
कौन हैं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की होने वाली पत्नी आकृति? सनी लियोनी की फिल्म से कर चुकी हैं डेब्यू
AajTak
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. तस्वीरें शेयर कर उन्होंने फैंस को खुशखबरी दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. अब जानें कौन हैं आकृति अग्रवाल?
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अब अपनी जिंदगी का एक नया और खूबसूरत चैप्टर शुरू कर चुके हैं. 26 साल के इस स्टार बल्लेबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. खुद पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को ये खुशखबरी दी.
तस्वीरों में दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. वो अपनी जिंदगी के इस खास पल को सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं. सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई. क्रिकेट फैंस से लेकर क्रिकेट जगत के कई लोगों ने इस कपल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं.
अब इस बीच चर्चा हो उठी कि क्रिकेटर की होने वाली पत्नी आखिर हैं कौन? पृथ्वी ने सगाई की फोटो शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिख- मैदान पर छक्के लगाने से लेकर जिंदगी की लंबी पारी तक… वो मेरी परफेक्ट इनिंग्स है.
कौन हैं आकृति अग्रवाल?
2 मई 2003 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मीं आकृति अग्रवाल अपने परिवार के साथ यंग ऐज में ही मुंबई आ गई थीं. उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) की पढ़ाई की है.
आकृति एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने अपने डिजिटल करियर की शुरुआत कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान डांस और लिप-सिंक वीडियो पोस्ट करके की थी. आज इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं, आकृति का एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वो व्लॉग और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












