कौन हैं एक्ट्रेस-सांसद नवनीत राणा? पांच भाषाओं में पकड़़, पढ़ाई छोड़ बनी थी मॉडल
AajTak
अमरावती की सांसद नवनीत कौर शिवसेना सांसद अरविंद सावंत पर धमकी देने के आरोप के बाद से सुर्खियों में छाई हुई हैं. आइए जानें- कौन हैं नवनीत कौर.
मुंबई में एंटीलिया के बाहर विस्फोटक मामले में महाराष्ट्र सरकार घिरी हुई है. इस बीच सांसद नवनीत राणा की भी काफी चर्चा हो रही है. उन्होंने संसद में ये केस उठाया था. इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें धमकी दी है. शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने इन आरोपों से मुंह मोड़ लिया है. आइए जानते हैं अमरावती की सांसद नवनीत के बारे में. मुंबई में जन्मी नवनीत राणा को बचपन से मॉडलिंग का शौक था. 12वीं के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग शुरू कर दी थी. मॉडलिंग और पढ़ाई के दौरान नवनीत ने मराठी, पंजाबी, तेलुगू, हिंदी और इंग्लिश भाषाएं सीखीं. इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अपना करियर बनाया. अपने भाषा ज्ञान के साथ वो तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. नवनीत के माता-पिता पंजाबी मूल के हैं. उनके पिता एक सेना अधिकारी थे. 12 वीं कक्षा खत्म करने के बाद वो छह म्यूजिक वीडियो में एक मॉडल के रूप में नजर आईं. उन्होंने कन्नड़ फिल्म दर्शन से अपने फीचर फिल्म करियर की शुरुआत की. इसके बाद सीनू वसन्ती लक्ष्मी (2004) के साथ तेलुगु फिल्म चेतना (2005), जगपति (2005), गुड बॉय (2005), और भूमा (2008) उनकी बाद की कुछ फ़िल्में हैं.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











