
कौन हैं अहमदिया मुस्लिम, जो पाकिस्तान से लेकर हिंदुस्तान तक अलगाव झेल रहे हैं, क्यों बाकी मुसलमान इन्हें अपनाने को तैयार नहीं?
AajTak
पचास के दशक में लाहौर में अहमदिया मुस्लिमों के खिलाफ पहला फसाद हुआ. पाकिस्तान की आवाम इन्हें काफिर कहते हुए मारकाट मचाने लगी. कहा जाता है कि कुछ सैकड़ा से लेकर हजारों अहमदिया इस कत्लेआम का शिकार हुए. इसके बाद से सिलसिला चला आ रहा है. पाकिस्तान तो छोड़िए, हिंदुस्तान के मुस्लिम भी अहमदियों से हाथ मिलाने को राजी नहीं.
आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड ने अहमदिया मुसलमानों को काफिर कहते हुए उन्हें मुस्लिम मानने से इनकार कर दिया. इसपर केंद्र ने कड़ी आपत्ति जताते हुए राज्य सरकार से मामले में दखल देने को कहा है. अब अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय इसे देखेगा. वैसे अहमदिया मुस्लिम भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी चरमपंथी सोच का शिकार होते रहे. समझिए, क्यों बाकी मुस्लिम समाज उन्हें अपनाने को तैयार नहीं. ऐसा क्या अलग है इस संप्रदाय में?
मोहम्मद साहब को आखिरी नबी नहीं मानते
ये सुन्नी मुस्लिमों की सब-कैटेगरी है, जो खुद को मुसलमान मानते हैं, लेकिन मोहम्मद साहब को आखिरी पैगंबर नहीं मानते. वे यकीन करते हैं कि उनके गुरु यानी मिर्जा गुलाम अहमद, मोहम्मद के बाद नबी (दूत या मैसेंजर) हुए थे. वहीं पूरी दुनिया में इस्लाम को मानने वाले मोहम्मद को ही आखिरी पैगंबर मानते रहे. यही बात अहमदिया मुस्लिमों को बाकियों से अलग बनाती है.
कैसे हुई शुरुआत? अहमदिया समुदाय को बनाने वाले मिर्जा गुलाम अहमद थे, जिनका जन्म पंजाब के कादियान में हुआ था. यही वजह है कि कई बार इन्हें मानने वाले खुद को कादियानी भी कहते हैं. मार्च 1889 में गुलाम अहमद ने लुधियाना में एक बैठक रखी, जहां उन्होंने अपने खलीफा होने का एलान किया. उसी रोज वहां कई लोगों ने गुलाम अहमद की बात मानी, जिसके बाद से अहमदिया जमात बढ़ती चली गई.
किस देश में कितनी आबादी?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








