
कौन बन सकता है कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें क्यों थरूर पर भारी हैं मल्लिकार्जुन खड़गे
Zee News
Shashi Tharoor or Mallikarjun Kharge, Congress President Election: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कदम पीछे खींच लेने के बाद अध्यक्ष पद का समीकरण थोड़ा साफ नजर आ रहा था लेकिन नामांकन के आखिरी दिन उस वक्त ट्विस्ट आ गया जब इस रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम की भी एंट्री हो गई.
Shashi Tharoor or Mallikarjun Kharge, Congress President Election: देश के राजनीतिक गलियारों में इस समय कांग्रेस पार्टी पर सभी की नजरें बनी हुई है जहां पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का चयन होने की प्रक्रिया जारी है. इस प्रक्रिया के तहत फिलहाल नामांकन भरे जा रहे हैं और आज (30 सितंबर) अपना नाम देने का आखिरी दिन भी है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कदम पीछे खींच लेने के बाद अध्यक्ष पद का समीकरण थोड़ा साफ नजर आ रहा था लेकिन नामांकन के आखिरी दिन उस वक्त ट्विस्ट आ गया जब इस रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम की भी एंट्री हो गई.
दक्षिण भारत से कांग्रेस पद के लिये पार्टी के सीनियर लीडर शशि थरूर ने पहले ही अपनी दावेदारी पेश की थी लेकिन अब उन्हीं के साथी कांग्रेसी नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खड़गे का नाम भी शामिल हो गया है. खड़गे की दावेदारी को भी मजबूत माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने यह फैसला शुक्रवार को सोनिया गांधी से मिलने के बाद लिया है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









