
कौन थी हिटलर की रहस्यमयी प्रेमिका, जिससे 15 सालों के प्रेम के बाद 24 घंटों के लिए तानाशाह ने शादी की और फिर खुदकुशी
AajTak
सुनहरे बालों वाली इवा ब्राउन की हिटलर से पहली मुलाकात म्यूनिख के एक फोटो स्टूडियो में हुई थी. साल 1929 की सुबह स्टूडियो मालिक ने इवा को अपने खास मेहमान को नाश्ता परोसने कहा. सामने वो मेहमान था, जिसके बारे में बाद में इवा ने बाद में कहा था- अजीब मूंछों और छोटे कद वाला शख्स! वो शख्स हिटलर था.
यहूदियों से लेकर दिव्यांग बच्चों और LGBTQ पर कत्लेआम मचाने वाले हिटलर के बारे में कई कहानियां मिलती हैं. कहीं दावा है कि इंसानों को पलभर में क्रूर मौत देने वाले इस तानाशाह का दिल जानवरों के लिए मोम था, तो कहीं उसकी कला पर बात होती है. लेकिन हिटलर की निजी जिंदगी, खासतौर पर उस युवती की कहीं भी ज्यादा बात नहीं होती, जिसके साथ हिटलर का सबसे लंबा प्रेम संबंध रहा. इवा ब्राउन इस तानाशाह की प्रेमिका भी थी, और एक दिन के लिए पत्नी भी, जिसके बाद बर्लिन के बंकर में दोनों ने आत्महत्या कर डाली.
दोनों की मुलाकात हुई, तब इवा 17 साल की थी, और हिटलर 40 साल का. हिटलर जर्मनी के सबसे ताकतवर शख्स के तौर पर उभर चुका था, जबकि किशोरी इवा एक मामूली फोटो स्टूडियो में नौकरी किया करती. काफी बाद में हिटलर ने इस लड़की का जिक्र करते हुए कहा कि लड़कियां दो तरह की होती हैं- एक जिससे आप शादी कर सकें और दूसरी जिसके साथ आप मर सकें.
स्टूडियो में हुई साधारण मुलाकात के बाद हिटलर इवा पर ध्यान तो देने लगा लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि ये सामान्य आकर्षण से ज्यादा कुछ होगा. हिटलर तब भी कई महिलाओं के साथ रिश्ते में था. यहां तक कि कथित तौर पर वो अपनी भतीजी के साथ भी जबरन संबंध रखे हुए था. सालों तक इवा उन तमाम स्त्रियों में शामिल रही, जिन्हें हिटलर डेट कर रहा था.
इवा की डायरी दोनों के प्रेम संबंधों का अहम दस्तावेज रही. इवा ने अपने 23वें जन्मदिन पर कुछ गुस्से से लिखा था कि नाजी तानाशाह को सबकुछ याद रहता है, सिवाय जरूरी तारीखों के. हिटलर ने उसके लिए तोहफा नहीं खरीदा, इस बात का जिक्र भी प्रेमिका ने किया था.
जर्मनी का सबसे ताकतवर आदमी क्योंकर अपने प्रेम संबंध को गोपनीय रखे हुए था, इसपर भी जर्मन विश्लेषक राय रखते हैं. तानाशाह ने अपनी इमेज ऐसी बनाई थी कि वो देश को मजबूत बनाने के लिए सबकुछ कुर्बान कर चुका है, यहां तक कि अपनी निजी जिंदगी भी. ऐसे में प्रेमिका या कई प्रेमिकाओं की बात इस छवि को तोड़ सकती थी. यही वजह थी कि हिलटर अपने प्रेम संबंधों और यौन जरूरतों को लेकर खासा सीक्रेटिव रहा. यही वजह है कि कई बार दोनों के बीच ठंडापन पसर जाता.
इसी बात को लेकर परेशान युवती ने 28 मई, 1935 को आत्महत्या तक की बात सोच ली. उसने लिखा- अगर उसने मेरे खत का जवाब नहीं दिया तो आज रात मैं नींद की 25 गोलियां खाकर सो जाऊंगी. डियर गॉड, कृपया आज मेरी उससे बात करवा दो. कल तक काफी देर हो जाएगी. इसी दौरान हिटलर की सौतेली भतीजी गेली राउबल ने भी अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद हिटलर और इवा पहले से ज्यादा करीब आ गए. इवा म्यूनिख छोड़कर हिटलर के घर पर बर्लिन में रहने लगी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








