
'कौन कहता है पापा कम बोलते हैं?', Zomato का दिल छू लेने वाला Father’s Day वीडियो हुआ वायरल
AajTak
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जो लोगों के दिलों को छू रहा है. वीडियो की शुरुआत में एक लड़का अपने पिता को बताता है कि वो चेस कॉम्पिटिशन में फर्स्ट आया है.
हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने पिता को सम्मान देने के लिए अलग-अलग चीजें करते हैं. कोई उन्हें महंगे तोहफे देता है, तो कोई उनके लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट करता है. कई ब्रांड्स ने भी इस बार खास तरीके से फादर्स डे को मनाया. फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जो लोगों के दिलों को छू रहा है.
वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'कौन कहता है कि पापा कम बोलते हैं?' वीडियो की शुरुआत में एक लड़का अपने पिता को बताता है कि वो चेस कॉम्पिटिशन में फर्स्ट आया है. उसके पिता तब चुपचाप अखबार पढ़ रहे होते हैं. वो इस पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देते. वो बस सिर हिलाते हैं. बेटा भी यही उम्मीद करता है कि उसके पिता उसकी उपलब्धि पर ऐसे ही करेंगे. हालांकि, आगे जो होता है वो लोगों का दिल छू लेता है. लड़के के पिता सभी को गर्व से अपने बेटे की उपलब्धि के बारे में बताते हैं. वो इस दौरान काफी खुश दिखते हैं.
वीडियो शेयर किए जाने के बाद से इसे अभी तक 7.71 लाख लोगों ने देख लिया है. वीडियो को 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हर उस बच्चे के पीछे जो अपनी उपलब्धियों के बारे में बात करने से कतराता है, एक पिता ही है, जो पहले ही हर फैमिली ग्रुप में खबर बता चुके होते हैं.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'हमें छोड़कर सबके सामने तारीफ करने का घमंड है उनको.'
तीसरा यूजर लिखता है, 'ये बेहतर होगा अगर बच्चा भी इस बारे में जाने. प्यार जताने से कम नहीं होता. कभी कभी वक्त निकल जाता है और हम कभी नहीं जान पाते कि हमारे पैरेंट्स हमसे कितना प्यार करते थे.' चौथे यूजर का कहना है, 'इसी तरह मेरे पिता ने सभी को मेरी नई नौकरी के बारे में बताया.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










