
'कौन करेगा मुझसे शादी? वो दस लड़कियों संग घूम रहा', पवन सिंह का नाम सुनते ही फूट पड़ीं अक्षरा सिंह
AajTak
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह संग अपने पुराने रिश्ते पर बात करने से इनकार किया. सवाल पूछे जाने पर उनका दर्द छलक पड़ा और भड़कते हुए उन्होंने पवन के चरित्र पर भी सवाल उठाए. अक्षरा ने साथ ही कहा कि ऐसे कैसे कोई उनका हाथ थामेगा. वो शादी करना चाहती हैं.
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और सिंगर-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कभी प्यार में थे. उनका गहरा रिलेशनशिप रहा लेकिन फिर अचानक पवन ने अक्षरा का दिल तोड़ ज्योति सिंह से शादी कर ली. हालांकि उस बीच अक्षरा संग भी उनके रिश्ते में दरार आ चुकी थी. लेकिन ये रिश्ता खूब विवादों में रहा. अक्षरा बता चुकी हैं कि डेटिंग के दिनों में पवन ने उन पर कितनी ज्यादतियां की हैं.
अक्षरा का फूटा गुस्सा
हाल ही में जब सिद्धार्थ कनन ने एक इंटरव्यू में उनसे पवन सिंह से अफेयर पर सवाल पूछा गया तो वो भड़क गईं. अक्षरा ने अपनी नाराजगी साफ जाहिर करते हुए कहा कि ये सवाल पवन सिंह से क्यों नहीं पूछे जाते. विवाद में ना पड़ने की बात कहते हुए अक्षरा ने अपनी जिंदगी और शादी का हवाला दिया. उन्होंने बताया कि वो भी शादी करके घर बसाना चाहती हैं. लेकिन इस विवाद के बीच कौन होगा जो उनका थामेगा, कौन इतनी ट्रोलिंग को झेलकर उनसे शादी करने को राजी होगा. ये बातें कहते हुए अक्षरा के आंसू भी छलक पड़े.
पवन का नाम तक नहीं सुनना चाहतीं अक्षरा
अक्षरा बोलीं- इस बात को जमाना बीत चुका है. मुझे भी अपना जीवन बसाना है. एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती. वो दस जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उसको कोई सवाल नहीं पूछ रहा है. मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है. क्यों, सिर्फ इसलिए कि मैं लड़की हूं. ये मेरा गुनाह है क्या. एक अफेयर हो गया तो क्या हो गया, लटका दो मुझे फांसी पर फिर. अगर ऐसे सारे सवाल मेरे ही जीवन में आते रहें. मैं हर दूसरे तीसरे दिन सोशल मीडिया कवरेज में आ जाऊं. मेरा रील बना दिया जाए. मेरे वीडियोज आएं उसके साथ लिंक करके. तब तो मेरा जीवन कभी बचेगा ही नहीं.
पवन सिंह के चरित्र पर उठाई उंगली

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












