
कोविशील्ड के दो डोज में गैप बढ़ने से लोग परेशान, घंटों लाइन में लगकर लौट रहे खाली हाथ
AajTak
सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के गैप को बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया है. इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई लोग जानकारी के अभाव में केंद्र पहुंच रहे हैं और घंटों की मशक्कत के बाद उनके हाथ निराशा लग रही है.
उत्तरी दिल्ली के एक वैक्सीनेशन सेंटर पर करीब एक घंटे तक लाइन में लगने के बाद 55 वर्षीय राम अवतार त्यागी को बेरंग वापास लौटा दिया गया और उन्हें दो महीने बाद आने को कहा गया. राम अवतार त्यागी ने कहा कि मुझे बताया गया कि अभी दूसरी खुराक नहीं दी जा सकती क्योंकि नए दिशानिर्देश लागू हो गए हैं. दरअसल, सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के गैप को बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया है, लेकिन यह बात लोगों तक पहुंच नहीं पाई है. यही वजह है कि अभी भी कई लोग कोविशील्ड की दूसरी डोज लेने पहले से तय की गई तारीख को पहुंच रहे हैं और घंटों की मशक्कत के बाद उनके हाथ निराशा लग रही है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











