
कोविड प्रोटोकॉल के साथ करतारपुर साहिब जा सकेंगे भारतीय सिख श्रद्धालु, पाक सरकार ने दी इज़ाज़त
Zee News
हवाई अड्डों पर रेपिड एंटीजेन जांच की जाएगी और संक्रमण की तस्दीक होने पर यात्री को पाकिस्तान में दाखिल होने की अनुमति नहीं होगी.
इस्लामाबादः कोविड-19 की चैथी लहर से निपटने के प्रयास के बीच, पाकिस्तान ने अगले महीने से गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर में सिख श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत देने का फैसला किया है. करतारपुर गुरुद्वारे को खोलने का निर्णय ‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर’ (एनसीओसी) के जरिए लिया गया है क्योंकि 22 सितंबर को सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव की पुण्यतिथि है. डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, एनसीओसी की बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए, अगले महीने से करतारपुर में सिख श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत दी जाएगी. भारतीय श्रद्धालु के लिए टीके की दोनों खुराक की रिपोर्ट जरूरी गौरतलब है कि कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट की वजह से, भारत को 22 मई से 12 अगस्त के बीच ‘सी’ श्रेणी में रखा गया था और वहां से आने वाले लोगों को विशेष मंजूरी की जरूरत थी. अब, टीके की दोनों खुराक का प्रमाणपत्र और पिछले 72 घंटों के भीतर हुई आरटी पीसीआर जांच की रिपोर्ट दिखाकर लोगों को पाकिस्तान में प्रवेश की इजाजत दी गई है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










