
कोल स्कैम: Abhishek Banerjee बोले- भ्रष्टाचार के आरोप साबित हुए तो फांसी लगा लूंगा
Zee News
अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee ) और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को ईडी की ओर से कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर समन जारी किया गया.
कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक (Abhishek Banerjee ) बनर्जी ने कहा कि अगर कोई केंद्रीय एजेंसी किसी भी अवैध लेन-देन में उनकी संलिप्तता को साबित कर दे, तो वह खुद को फांसी पर लटका लेंगे. कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होने के लिए नई दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर बनर्जी ने भाजपा पर राज्य विधान सभा चुनाव हारने के बाद राजनीतिक प्रतिशोध में शामिल होने का आरोप लगाया. तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा, जैसा कि मैंने नवंबर में जनसभाओं में जो कहा था, मैं दोहराता हूं कि अगर कोई केंद्रीय एजेंसी 10 पैसे के भी किसी अवैध लेन-देन में मेरी संलिप्तता साबित कर सकती है, तो सीबीआई या ईडी जांच की कोई आवश्यकता नहीं होगी, मैं मंच पर खुद को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका लूंगा. पश्चिम बंगाल में कोयला घोटाले (Coal Scam Case) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) को छह सितंबर को नई दिल्ली में जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










