
कोलकाता पुलिस ने रिलीज किए KK के शो के दो वीडियो, कैपेसिटी से ज्यादा उमड़ी भीड़
AajTak
कोलकाता पुलिस ने केके के आखिरी शो के दो वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें नजरूल मंच ऑडिटोरियम में कैपेसिटी से ज्यादा भीड़ नजर आ रही है. हालांकि, उस वीडियो में कुछ भी ऐसा नजर नहीं आया कि वहां अचानक भगदड़ मच जाएगी या फिर भीड़ को कन्ट्रोल कर पाना मुश्किल रहा होगा.
देश के मशहूर सिंगर केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का मंगलवार को (31 मई) निधन हो गया. वह कोलकाता के एक कॉलेज फेस्ट में कॉन्सर्ट करने के लिए गए थे. कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी. सिंगर को होटल के कमरे में ले जाया गया. तबीयत जब और बिगड़ने लगी तो उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एम्बूलेंस बुलाई, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था. केके का अंतिम संस्कार 2 जून की दोपहर को हुआ. परिवार और करीबी दोस्तों ने उन्हें नम आंखों से अलविदा कहा. दोस्त श्रेया घोशाल का रो-रोकर बुरा हाल होता नजर आया. मशहूर सिंगर केके की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है.
पुलिस ने रिलीज किए दो वीडियोज अब कोलकाता पुलिस ने केके के आखिरी शो के दो वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें नजरूल मंच ऑडिटोरियम में कैपेसिटी से ज्यादा भीड़ नजर आ रही है. हालांकि, उस वीडियो में कुछ भी ऐसा नजर नहीं आया कि वहां अचानक भगदड़ मच जाएगी या फिर भीड़ को कन्ट्रोल कर पाना मुश्किल रहा होगा. हर स्टूडेंट अपनी सीट पर खड़े होकर आराम से केके की लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लेता नजर आ रहा है.
53 की उम्र, फिटनेस भी भरपूर... कैसे कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो गए केके? डॉक्टरों ने बताया कब हो जाएं अलर्ट
कोलकाता पुलिस ने जो दो वीडियोज शेयर किए हैं, उसी के आधार पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वीडियोज देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि भीड़, कैपेसिटी से ज्यादा थी, लेकिन ऐसा भी नजर आ रहा है कि वहां भगदड़ या फिर भीड़ कन्ट्रोल न की जाने वाली स्थिति भी नहीं बनी हुई थी. बताया जा रहा है कि केके का हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ है. उनमें हार्ट ब्लॉकेज नजर आई थी, जिसकी वजह से ज्यादा एक्साइटमेंट में ब्लड ने ठीक तरह से पंप करना बंद कर दिया था.
'ऐसा क्या गुनाह किया जो लुट गए' गाने वाले केके का हार्ट अटैक से कोलकाता में निधन
भीड़ भी ज्यादा थी, जिसके कारणवश केके को स्फोकेशन महसूस होने लगा था. उन्होंने एसी का तापमान कम करने की भी गुजारिश की थी, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो पाया था. वह जब अपने होटल के कमरे में गए तो वहां उन्होंने कुछ एंटासिड्स की दवाएं लीं. सोफे पर बैठने की कोशिश की तो उन्हें सिर में और कोहनी पर चोट आ गई. तबीयत जब ज्यादा बिगड़ने लगी तो उनके मैनेजर ने होटल के दो स्टाफ मेंबर्स को बुलाया और उन्हें एम्बुलेंस तक पहुंचाने के लिए कहा, लेकिन रास्ते में ही केके ने दम तोड़ दिया था.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










