
कोलकाता के फाइव स्टार होटल में महिला से छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार
AajTak
कोलकाता के एक पांच सितारा होटल में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक दिल्ली का निवासी है.
कोलकाता के एक मशहूर फाइव स्टार होटल में पार्टी के दौरान एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक दिल्ली का रहने वाला है. महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार यह घटना मंगलवार रात लगभग 11:50 बजे हुई.
आरोपियों ने महिला और उनकी बहन से छेड़छाड़ की और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 60 वर्षीय अरुण कुमार, जो दिल्ली के पीतमपुरा इलाके के रहने वाले हैं, और 43 वर्षीय रिंकू गुप्ता, जो कोलकाता के निवासी हैं, के रूप में हुई है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अरुण कुमार पांच सितारा होटल में ठहरे हुए थे और उन्होंने अपने जानकार रिंकू गुप्ता को होटल में मिलने बुलाया था. इसके बाद दोनों ने पार्टी करने चले गए, जहां कथित छेड़छाड़ की घटना हुई.
घटना के बाद महिला ने अपने और अपनी बहन के साथ हुई इस घटना की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोपियों द्वारा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने की भी बात कही. गौर करने वाली यह है कि छेड़छाड़ की यह घटना उसी दिन सामने आई जब राज्य की विधानसभा ने एक नए एंटी-रेप बिल को मंजूरी दी है.
इस बिल में बलात्कार के मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है. ट्रेनी डाक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद इस घटना ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा ने जिस एंटी-रेप बिल को मंजूरी दी है उसका नाम ‘अपराजिता महिला और बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून और संशोधन) 2024’ है. इस बिल में बलात्कारियों के लिए मौत की सजा का प्रावधान है, अगर उनके कृत्य से पीड़िता की मौत हो जाती है या वह स्थायी रूप से विकलांग हो जाती है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









