
कोलकाता की पुरानी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर
AajTak
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की एक पुरानी इमारत में शनिवार की देर शाम भीषण आग लग गई. आग लगने की खबर पाकर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. अगलगी की ये घटना सेंट्रल कोलकाता के तिरेती बाजार इलाके की है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार की देर शाम बड़ा अग्निकांड हो गया. कोलकाता की एक पुरानी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. पुरानी बिल्डिंग में भीषण आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.
जानकारी के मुताबिक सेंट्रल कोलकाता के तिरेती बाजार इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग है. शनिवार की देर शाम लोगों ने बिल्डिंग से धुआं उठता देखा. पुरानी बिल्डिंग से उठते धुएं ने देखते ही देखते रौद्र रूप ले लिया. बिल्डिंग से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं.
बिल्डिंग से आग की लपटें उठते देख लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही फोन करके फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी एक्टिव मोड में आ गया. फायर ब्रिगेड ने तत्काल चार गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दीं. आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गांड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं.
बताया जाता है कि आग इस बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी. फायर ब्रिगेड और पुलिस के मुताबिक बिल्डिंग में कोई फंसा नहीं है. किसी की जान जाने या किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है. समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी थीं.
आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है. गौरतलब है कि तिरेती बाजार सेंट्रल कोलकाता के पुराने इलाकों में से एक है. ये इलाका कोलकाता का चाइना टाउन भी कहा जाता है. तिरेती बाजार इलाके में चीन से प्रवासी के रूप में भारत आकर सदियों पहले यहीं बस गए चीनी नागरिकों की अच्छी खासी आबादी निवास करती है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









