
कोलकाता कांड: अस्पताल प्रशासन की लीपापोती और पुलिस की जांच में खामियां... पीड़ित परिवार के वकील ने उठाए ये गंभीर सवाल
AajTak
पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा कि कोलकाता पुलिस ने एक सिविक वॉलंटियर को पकड़कर कह दिया कि हमने दोषी को पकड़ लिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बयान देती हैं कि हमने दोषी को पकड़ लिया. आपने कैसे तय किया कि वही दोषी है? इसलिए हमें अस्पताल प्रशासन और पुलिस की जांच पर शक हुआ.
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेप के बाद ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष के वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में कोलकाता पुलिस की जांच के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस इस केस में जिस ढंग से जांच कर रही थी उसी को लेकर हमारी शिकायत थी. इसीलिए यह मामला सीबीआई को ट्रांसफर हुआ है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीबीआई को जांच का जिम्मा सौंपा है, अब हम इंतजार कर रहे हैं कि केंद्रीय एजेंसी क्या नतीजे निकालेगी.
वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा, 'पहले अस्पताल से पीड़िता के मां-बाप को कॉल किया गया कि आपकी बेटी बीमार है. माता-पिता ने पूछा कि वह तो बिल्कुल स्वस्थ थी, कैसे बीमार पड़ गई. तब आधे घंटे बाद बताया गया कि आप आ जाइए, आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है. अस्पताल है, वहां तमाम डॉक्टर हैं जो देखकर बता सकते थे कि यह रेप और मर्डर केस है. फिर भी आरजी कर अस्पताल प्रशासन ने इसे सुसाइड बताने का प्रयास किया और पुलिस ने भी इसी थ्योरी पर ठप्पा लगा दिया. इतने गंभीर मामले की जांच वैज्ञानिक तरीके से होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.'
यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर केस: पद्म पुरस्कारों से सम्मानित 70 से ज्यादा डॉक्टरों का PM मोदी को पत्र, ठोस कार्रवाई की मांग
पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा कि कोलकाता पुलिस ने एक सिविक वॉलंटियर को पकड़कर कह दिया कि हमने दोषी को पकड़ लिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बयान देती हैं कि हमने दोषी को पकड़ लिया. आपने कैसे तय किया कि वही दोषी है? इसलिए हमें अस्पताल प्रशासन और पुलिस की जांच पर शक हुआ. हम चाहते हैं कि इस केस की जांच साइंटिफिक तरीके से हो और जो भी दोषी मिले उसको सख्त से सख्त सजा मिले. दोषी को उसके किए की सजा मिलने पर ही पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय होगा.
यह भी पढ़ें: रेप की पुष्टि, फ्रैक्चर नहीं... कोलकाता रेप पीड़िता के बारे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से क्या-क्या सामने आया?
विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि पहले तो अस्पताल प्रशासन और पुलिस की ओर से यह कोशिश की गई कि डेड बॉडी को जल्द से जल्द जला दो. इस तरह के केस में डेड बॉडी ही सबसे बड़ा एविडेंस होता है. छात्र संगठनों ने ऐसा होने से रोका. पोस्टमार्टम के लिए शव को बाहर क्यों ले जाया गया? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने वाले डॉक्टरों का ओपिनियन है कि अकेले आदमी के लिए ये करना संभव नहीं है, इसके पीछे जरूर एक से अधिक लोग हैं. आरजी कर अस्पताल प्रशासन ने मामले में अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई. हमारे घर में हमारी बेटी की मृत्यु हो जाए तो क्या हमारी जिम्मेदारी नहीं बनती. यहां पर ही शक की गुंजाइश पैदा होती है और इसीलिए हमने सीबीआई जांच की मांग की.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











