
कोलंबिया की पाॅप सिंगर शकीरा पर लगा बड़ा इल्जाम, गुनाह साबित होने पर हो सकती है जेल
Zee News
न्यायाधीश मार्को जुबेरियास ने अपने फैसले में लिखा है कि तीन साल की उनकी जांच में पाया गया कि इस मामले में शकीरा के खिलाफ अदालत में मुकदमा चलाने के लिए काफी सबूत हैं.
बार्सिलोनाः कोलंबिया की गायिका शकीरा के जरिए मुबैयना तौर पर टैक्स चोरी के मामले की जांच करने वाले स्पेन के न्यायाधीश ने उस पर मुकदमा चलाने की सिफारिश की है. जांच में यह नतीजा निकला है कि ऐसे सबूत हैं कि पॉप स्टार ने मुल्क में कर चुकाने की प्रतिबद्धता का पालन नहीं किया. न्यायाधीश मार्को जुबेरियास ने अपने फैसले में लिखा है कि तीन साल की उनकी जांच में पाया गया कि इस मामले में शकीरा के खिलाफ अदालत में मुकदमा चलाने के लिए काफी सबूत हैं. हालांकि शकीरा की जनसंपर्क टीम ने कहा था कि टैक्स आॅफिस के जरिए बकाये के बारे में सूचित करने पर उन्होंने रकम का भुगतान कर दिया था. 1.64 करोड़ डॉलर का टैक्स नहीं देने का इल्जाम अभियोजकों ने दिसंबर 2019 में इल्जाम लगाया था कि गायिका ने स्पेन में 2012 और 2014 के बीच 1.64 करोड़ डॉलर कर की अदायगी नहीं की. पनामा में अपने आवास के बावजूद वह इस अवधि में स्पेन में रह रही थीं. शकीरा (44) ने जून 2019 में अपनी गवाही में किसी गड़बड़ी से इनकार किया था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










