
कोर्ट में Aryan Khan और NCB के वकीलों के बीच जोरदार बहस, देखें क्या रखी दलीलें
AajTak
आर्यन खान को नहीं मिली जेल से आजादी. 20 अक्टूबर तक जेल में ही रहेंगे आर्यन. जमानत पर नहीं हो पाया फैसला. आर्यन की जमानत पर फैसला सुरक्षित. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जेल की रातें अब लंबी हो गईं. मुंबई के स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में दो दिनों की गरमागरम बहस के बाद कोर्ट ने आर्यन की जमानत पर अपना फैसला तो सुरक्षित कर लिया, लेकिन फैसले की तारीख 20 अक्टूबर तय कर दी. अब करीब हफ्ते भर आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड जेल में ही रहेंगे. 8 अक्टूबर से ही सतीश मानेशिंदे और अमित देसाई जैसे दिग्गज वकील आर्यन खान की पैरवी में लगे हुए थे, लेकिन कोर्ट में एएसजी अनिल कुमार सिंह ने उनकी दलीलों की धज्जियां उड़ा दीं. देखें वीडियो.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










