
कोर्ट परिसर में ब्लैक पैंट और सफेद शर्ट पहनकर नहीं जा सकेंगे वादी, रोहिणी बार एसोसिएशन ने लगाई रोक
AajTak
रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने एक नोटिस जारी कर क्लर्कों, वादियों और आम जनता को जिला अदालत परिसर में आने के दौरान सफेद शर्ट और काली पैंट पहनने से रोक दिया है.
रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने एक नोटिस जारी कर क्लर्कों, वादियों और आम जनता को जिला अदालत परिसर में आने के दौरान सफेद शर्ट और काली पैंट पहनने से रोक दिया है. एक एजेंसी के मुताबिक यह कदम दलालों द्वारा खुद को वकील या वकीलों के क्लर्क बताकर वादियों के साथ धोखाधड़ी करने की शिकायतों के बाद उठाया गया है.
15 जुलाई के नोटिस में कहा गया है कि यह अधिसूचित किया जाता है कि किसी भी क्लर्क, वादी या आम जनता को अदालत परिसर में आने के दौरान सफेद शर्ट और काली पैंट पहनने की अनुमति नहीं है. यह पोशाक वकीलों या अधिवक्ताओं के लिए "पेशेवर पहचान और कानूनी बिरादरी की गरिमा के प्रतीक के रूप में" "सख्ती से आरक्षित" है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: रोहिणी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार
इससे पहले बार एसोसिएशन ने वादियों के साथ धोखाधड़ी को रोकने के लिए वकीलों के क्लर्कों के लिए अधिकृत पहचान पत्र (आईडी) प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया था. इससे पहले भी बार की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया था.
जिसमें कहा गया था कि कई सम्मानित सदस्यों और आम जनता व वादियों की कई शिकायतों के माध्यम से आरसीबीए की कार्यकारी समिति के संज्ञान में आया है कि कई दलाल खुद को आधिकारिक अधिवक्ता या अधिवक्ताओं के क्लर्क के रूप में गलत तरीके से पेश कर रहे हैं. ये व्यक्ति झूठे बहाने से अशिक्षित वादियों को गुमराह कर रहे हैं और उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं. जिसके चलते अदालत की गरिमा गिर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










