
कोरोना: PM मोदी की विशेषज्ञों संग अहम बैठक, ऑक्सीजन किल्लत पर चर्चा संभव
AajTak
कोरोना से बिगड़ती स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्सपर्ट्स संग एक अहम बैठक शुरू होने जा रही है. बैठक में पीएम मोदी ऑक्सीजन किल्लत पर चर्चा कर सकते हैं. वहीं दूसरे अहम पहलुओं पर भी चर्चा संभव है.
देश में कोरोना की स्थिति विस्फोटक बनी हुई है और रोजाना रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में भी देश में चार लाख के करीब संक्रमित मरीज मिले हैं. बिगड़ती स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्सपर्ट्स संग एक अहम बैठक शुरू होने जा रही है. बैठक में पीएम मोदी ऑक्सीजन किल्लत पर चर्चा कर सकते हैं. वहीं दूसरे अहम पहलुओं पर भी चर्चा संभव है. पिछले कई दिनों से पीएम की लगातार बैठकों का दौर जारी है. वे कभी तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बातचीत कर रहे हैं तो कभी वैक्सीन निर्माताओं संग भी उनकी मीटिंग हो रही है. अब रविवार को विशेषज्ञों संग प्रधानमंत्री देश में जारी ऑक्सीजन किल्लत पर बात करने जा रहे हैं. समाधान ढूंढने की कोशिश रहेगी कि ऑक्सीजन संकट से राज्यों को कैसे उबारा जाए, अस्पतालों में समय रहते ऑक्सीजन आपूर्ति कैस की जाए.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










