
कोरोना: Delhi Police के इंस्पेक्टर ने पेश की अनोखी मिसाल, अब तक 101 किया रक्त दान
Zee News
तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में तैनात दिल्ली पुलिस (Delhi) के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव ने 101 बार रक्त दान कर अनोखी मिसाल पेश की है. कोरोना जैसे चुनौतीपूर्ण हालात में भी वे 3 बार रक्त दान कर चुके हैं.
नई दिल्ली: कोरोना काल में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) दिल की पुलिस बनकर अलग-अलग तरह से लोगों की मदद कर रही है. आज आपको दिल्ली पुलिस के एक ऐसे ही इंस्पेक्टर से मिलवाते हैं जो अब तक जीवन में 101 यूनिट ब्लड डोनेट (Blood Donate) कर चुके हैं. सिर्फ कोरोना काल में ही उन्होंने 3 बार ब्लड डोनेट करते हुए शतक लगाया है. हर बात कर रहे हैं दिल्ली पुलिस की थर्ड बैटेलियन में तैनात इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव (Surendra Singh Yadav) की, जिनकी पोस्टिंग तिहाड़ जेल में है. इनका काम तिहाड़ जेल के कैदियों को सुरक्षा के बीच जेल वैन से बैठाकर कोर्ट में पेश करने से लेकर हॉस्पिटल में ले जाने का होता है. इससे पहले सुरेंद्र डिस्ट्रिक्ट से ट्रैफिक पुलिस और कई यूनिट में ड्यूटी कर चुके हैं. सुरेंद्र सिंह बताते हैं कि 1990 में कॉलेज पढ़ाई के दौरान ही मानव सेवा के लिए उन्होंने रक्त दान शुरू किया था, जो अब तक जारी है. पुलिस में 1996 में भर्ती के बाद 60 बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








