
कोरोना: हर दिन टूट रहा रिकॉर्ड! 72330 नए केस और 459 मौतें, महाराष्ट्र में हालात सबसे खराब
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद 1 अप्रैल को यूपी में एक दिन में 2600 नए केस सामने आए हैं. इनमें से एक तिहाई से ज़्यादा यानी 935 केस अकेले राजधानी लखनऊ में दर्ज हुए. प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी में सौ से ज़्यादा नए केस दर्ज हुए हैं. बुधवार को राज्य में 24 घंटे में 1230 नए केस आए थे और 11 मौतें हुई थीं.
देश भर में 1 अप्रैल गुरुवार से 45 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो गई. केंद्र सरकार ने पत्र लिखकर राज्यों से कहा है कि अप्रैल महीने के सभी दिनों में कोरोना टीकाकरण किया जाए और रविवार या गजटेड छुट्टियों के दिन भी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि अप्रैल में सभी दिन टीकाकरण करवाने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएं. 31 मार्च को राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद ये कदम उठाया गया है ताकि कोरोना टीकाकरण की गति और बढ़ाई जा सके. 1 अप्रैल की शाम तक देश में कुल 6 करोड़, 75 लाख टीके लगाए जा चुके हैं. टीकाकरण के 76वें दिन गुरुवार को देश भर में 17.47 लाख टीके लगाए गए.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











