
कोरोना से बेहाल महाराष्ट्र के कोविड सेंटर में स्टाफ कर रहे दारू पार्टी, VIDEO वायरल
AajTak
मुंबई के कल्याण-डोंबिवली इलाके का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कोविड सेंटर के स्टाफ के कुछ सदस्य शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया. इसके बाद उन्होंने मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी.
महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते सरकार भी सख्त नजर आ रही है. कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पूरे महाराष्ट्र में एक रात कर्फ्यू लगाया गया है. इसी बीच मुंबई के कल्याण-डोंबिवली इलाके का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कोविड सेंटर के स्टाफ के कुछ सदस्य एक शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया. इसके बाद उन्होंने मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी. दरअसल, ये घटना डोंबिवली नगर निगम के सेवलाराम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के कोविड सेंटर की है. (फोटो-प्रतीकात्मक फोटो)
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











