कोरोना से बचेंगे बच्चे, अपना लें ये जरूरी टिप्स, एक्सपर्ट से जानें कैसा हो रूटीन
AajTak
बुधवार को India Today Covid Helpline पर आए डॉक्टरों ने कोविड-19 मरीजों के सवाल सुलझाने के साथ साथ बच्चों से संबंधित कई सलाह भी दीं. डॉ जीएस जइया, सीएमडी AIMS2Health ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए.
देशभर में कोविड की तीसरी लहर को लेकर चर्चा हो रही है. जैसा कि तमाम रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक साबित होगी. बुधवार को India Today Covid Helpline पर आए डॉक्टरों ने कोविड-19 मरीजों के सवाल सुलझाने के साथ साथ बच्चों से संबंधित कई सलाहें भी दीं. डॉ जीएस जइया, सीएमडी AIMS2Health ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए. एक सवाल पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संकल्प डुडेजा ने कहा कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों का खेलना जरूरी है. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप बच्चों को पूरे एहतियात के साथ बाहर निकालें. अगर बच्चे बाहर खेलने जा रहे हैं तो उन्हें मास्क लगाकर रखने को कहें. डॉ डुडेजा ने कहा कि अगर बच्चे पार्क में खेलने जाएं तो ध्यान रखें कि वो उसी वक्त सुबह जाएं जब लोग न के बराबर हों. इसके अलावा बच्चे अकेले खेलने वाले खेल जैसे रनिंग और रस्सी कूदना जैसे खेल खेल सकते हैं. अगर वो दस से 12 साल की एज ग्रुप के हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैडमिंटन आदि खेल सकते हैं.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











