
कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, दिल्ली में कम हो रही पॉजिटिविटी रेट, ऑक्सीजन की खपत में भी कमी
AajTak
दिल्ली जहां कुछ दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 35 फीसदी तक पहुंच गया था. अस्पताल मरीजों से अटे पड़े थे. अस्पतालों में मरीज को एडमिट कराना किसी जंग जीतने से कम नहीं था. और अब दिल्ली में केस कम हुए हैं
कोरोना की भयावहता के बीच अच्छी खबरें भी आ रही हैं. कोरोना के केस कम हो रहे हैं तो संक्रमण की दर भी कम हो रही है. राजधानी दिल्ली में तो केस कम हुए ही हैं, पॉजिटिविटी रेट भी गिरकर 14 फीसदी पहुंच चुका है. यही नहीं दिल्ली में ऑक्सीजन की खपत भी घट गई है. अब इसे लॉकडाउन का असर कहें या कुछ और, दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार नीचे आ गई है. सबसे राहत की खबर ये है कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से कम हो रहा है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











