
कोरोना: शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में काम आएगी योग एक्सपर्ट की ये तरकीब
AajTak
इस संकट काल में 'वशिष्ठ योगा आश्रम' के योग गुरु धीरज ने लोगों को सांस में तकलीफ से राहत पाने का एक बेजोड़ फॉर्मूला बताया है. योग गुरु ने एक ऐसे आसन के बार में जानकारी दी है जो शरीर में घटते ऑक्सीजन लेवल को कंट्रोल कर सकता है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब मौत की ऐसी आंधी में बन गई है जिसे रोक पाना मुश्किल होता जा रहा है. सांस में तकलीफ के चलते हो रही मौतों के बीच ऑक्सीजन की कमी भी चिंता का विषय है. इस संकट काल में 'वशिष्ठ योग आश्रम' के योग गुरु धीरज ने लोगों को सांस में तकलीफ से राहत पाने का एक बेजोड़ फॉर्मूला बताया है. योग गुरु ने एक ऐसे प्राणायाम के बार में जानकारी दी है जो शरीर में घटते ऑक्सीजन लेवल को कंट्रोल कर सकता है. योग गुरु ने कहा, 'कोरोना की इस त्रासदी में ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत हो रही है. अगर इंसान वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन को अपने सिलेंडर रूपी शरीर में भर ले तो इस वायरस से लड़ा जा सकता है. योग में इस व्यवस्था को 'वशिष्ठ प्राणायाम' कहा जाता है. यदि हम सामान्य रूप से सांस लेने की अवधि को शारीरिक क्षमतानुसार बढ़ा लें तो ये दिक्कत दूर हो सकती है.' योग गुरु धीरज कहते हैं कि वशिष्ठ प्रणायाम के जरिए शरीर में ऑक्सीजन के संकट से निपटा जा सकता है. बचपन में इंसान इसी तरह से सांस लेता है. इस योगासन में पीठ के बल लेटने के बाद शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़ दें. इसके बाद नाक द्वारा बिल्कुल धीरे-धीरे सांस खींचें. 20-30 सेकेंड तक सांस खींचने पर आपका पेट फूल जाएगा. अब सांस को कार्बन डाईऑक्साइड के रूप में नाक के रास्ते मध्यम गति से बाहर छोड़ें. ऐसा नियमित रूप से करने पर शरीर में हो रही ऑक्सीजन की दिक्कत से राहत मिलेगी.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











