
कोरोना: लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस की रफ्तार पर भी ब्रेक, 9 अप्रैल से रहेगी बंद
AajTak
Lucknow-New Delhi Tejas Express Latest News: लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को 9 अप्रैल से बंद किया जा रहा है. लखनऊ-नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस अगले आदेश तक पूरी तरह बंद रहेगी.
देश में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच रेलवे ने लखनऊ-नई दिल्ली (Lucknow-New Delhi) के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) का संचालन बंद करने का फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को 9 अप्रैल से बंद किया जा रहा है. लखनऊ-नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस अगले आदेश तक पूरी तरह बंद रहेगी.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











