
कोरोना: फ्रांस में एक महीने का लॉकडाउन, स्पेन और इटली में फिर से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए फ्रांस ने पेरिस समेत कई रीजन में एक महीने के लॉकडाउन का ऐलान किया है. इस बीच स्पेन और इटली ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल फिर से शुरू कर दिया है
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए फ्रांस ने पेरिस समेत कई रीजन में एक महीने के लॉकडाउन का ऐलान किया है. हालांकि, इस दौरान जरूरी सामानों के दुकान और स्कूल खुले रहेंगे. इस बीच स्पेन और इटली ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल फिर से शुरू कर दिया है. इस वैक्सीन की वजह से खून का थक्का जमने की कथित खबरों के बाद इसका इस्तेमाल बंद कर दिया गया था. फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने गुरुवार को चार हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले को कम करने के लिए पेरिस समेत 16 रीजन में इस शुक्रवार से चार हफ्ते तक लॉकडाउन लगेगा. इस दौरान स्कूल, जरूरी सामानों के दुकान, बुकस्टोर खुले रहेंगे.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











