
कोरोना: नहीं मिले शव को कंधा देने वाले चार लोग, बेटों ने ठेले पर पिता को पहुंचाया श्मशान
AajTak
एक शख्स की गुरुवार को बुखार आने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मौत की सूचना के बाद भी काफी देर तक कोई परिजन, रिश्तेदार या पड़ोसी उनके घर नहीं आए. इसके बाद मृतक के दो पुत्रों ने हाथ ठेला मंगवा कर पिता के शव को उस पर रखकर श्मशान घाट ले गए.
कोरोना के कहर से इस समय पूरा देश कराह रहा है. कोरोना वायरस ना सिर्फ लोगों की जान ले रहा है बल्कि मानवता की भी हत्या कर रहा है. कुछ ऐसा ही नजारा दिखा उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में जहां लोगों के दिल-दिमाग में कोरोना का इस कदर खौफ बैठ गया है. संदिध परिस्थितियों में मौत होने पर भी परिजन, रिश्तेदार और पड़ोसी मुंह मोड़ लिया. इतना ही नहीं लोग को कंधा देने तक से भी कतराने लगे हैं. यही वजह है कि अब अपनों के शव को भी परिजनों का कंधा नसीब नहीं हो रहा और पार्थिव शरीर को हाथ ठेला, ऑटो और लोडर में लाद कर श्मशान घाट पहुंचाया जा रहा है. ठेले पर शव को श्मशान घाट ले जाने की ये तस्वीर हमीरपुर जिले के मुक्तिधाम की है. गुरुवार को एक शख्स की बुखार आने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मौत की सूचना के बाद भी काफी देर तक कोई परिजन, रिश्तेदार या पड़ोसी उनके घर नहीं आए. इसके बाद मृतक के दोनों पुत्रों ने हाथ ठेला मंगवा कर पिता के शव को उस पर रखकर श्मशान घाट ले गए. हमीरपुर जिला मुख्यालय के दोनों तरफ सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर यमुना और बेतवा नदी बहती है और दो नदियों के बीच में यह शहर बसा हुआ है. इन दोनों नदियों के किनारे सैकड़ों गांव बसे हुए हैं. नदियों के किनारे इन गांवों में आजकल किसी की भी मृत्यु होने पर शवों को नदी में प्रवाहित कर देते हैं. कोरोना काल में गांवों में बड़ी तादाद में लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतें हो रही है जिनको लोग नदियों में बहा दे रहे हैं जिससे नदियों में शवों की बाढ़ सी आ गई है. लोग किसी के अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं होते जिस वजह से ऐसी परिस्थिति सामने आ गई है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












