
कोरोना: दिल्ली HC का सर्कुलर- व्हाट्सएप, ईमेल, फैक्स से ही नोटिस और समन किए जाएंगे स्वीकार
AajTak
हाईकोर्ट प्रशासन ने सर्कुलर में कहा है कि जब तक हाईकोर्ट में सुनवाई वर्चुअल मोड में हो रही है, तब तक यह व्यवस्था जारी रहेगी. सर्कुलर में कहा गया है कि ज्यादातर सामान्य मामलों में यही व्यवस्था चलेगी, किसी महत्वपूर्ण मामले में कोर्ट डाक के माध्यम से दस्तावेज भेजने को जरूरी समझेंगे तो फिर सामान्य नोटिस डाक से भेजा जा सकता है.
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के मद्देनजर हाई कोर्ट में सुनवाई वर्चुअल मोड में चल रही है. अब हाई कोर्ट प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी करके नोटिस और समन की सर्विस के लिए व्हाट्सएप, ईमेल, फैक्स के द्वारा सूचना देने को भी मंजूरी दे दी है. हाईकोर्ट प्रशासन ने सर्कुलर में कहा कि जब तक हाईकोर्ट में सुनवाई वर्चुअल मोड में हो रही है, तब तक यह व्यवस्था जारी रहेगी. सर्कुलर में कहा गया कि ज्यादातर सामान्य मामलों में यही व्यवस्था चलेगी, किसी महत्वपूर्ण मामले में कोर्ट डाक के माध्यम से दस्तावेज भेजने को जरूरी समझेंगे तो फिर सामान्य नोटिस डाक से भेजा जा सकता है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











