कोरोना थर्ड वेव से बच्चों को खतरा, इस साल भी स्कूल का मुंह नहीं देख पाएंगे छात्र?
AajTak
Corona Third Wave: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर की आहट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. वायरोलॉजिस्ट की रिपोर्ट की मानें तो कोरोना वायरस की तीसरी लहर में बच्चे भी प्रभावित होंगे. इन हालातों को देखते हुए ऐसा अनुमान है कि शायद इस साल स्कूल न खोले जाएं.
सरकारी पैनल ने केंद्र को एलर्ट करते हुए कहा है कि अक्टूबर के बाद तीसरी लहर आ सकती है. वहीं भारत में कोरोना की दूसरी लहर इस साल जुलाई तक थमेगी. हालातों के विश्लेषण के आधार पर विशेषज्ञ कह रहे हैं कि जिस तरह के हालात हैं और थर्ड वेव को लेकर जिस तरह के अनुमान हैं, उससे इस साल स्कूल खुलना मुश्किल है. जानिए विशेषज्ञों की क्या राय है. भारत सरकार के एक्सपर्ट पैनल की मानें तो अब से करीब छह से आठ महीनों में महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका है. यह अनुमान भारत सरकार के विज्ञान मंत्रालय के तहत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा स्थापित वैज्ञानिकों के तीन सदस्यीय पैनल ने लगाया है. भारत सरकार को इसके लिए अलर्ट भी किया गया है. इस एलर्ट ने सभी राज्य सरकारों और प्रशासनिक इकाइयों की नींद उड़ा दी है. दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता गौतम कहती हैं कि बीते एक साल से करीब 90 प्रतिशत छात्रों ने स्कूलों का रुख नहीं किया है. स्कूल लगातार ऑनलाइन पढ़ाई के जरिये अपना पाठ्यक्रम पूरा करा रहे हैं. अब माहौल थोड़ा सही होने पर उम्मीद बंधी थी कि शायद इस साल जुलाई तक स्कूल खुल जाएं. लेकिन फरवरी से जिस तरह कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों को मुसीबत में डाला, वो भयावह था.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










