
कोरोना के मामलों में तेजी के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बीमा योजना की अवधि को 180 दिनों के लिए बढ़ाया
ABP News
Coronavirus Update: देशभर में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है. इस बीच सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए शुरू की गई बीमा योजना की अवधि को बढ़ाने का ऐलान किया है.
Coronavirus Update: देशभर में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है. कई राज्यों में पाबंदियां एक बार फिर से शुरू हो रही हैं. इन सभी के बीच में केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए शुरू की गई बीमा योजना की अवधि को बढ़ाने का ऐलान किया है.
ट्वीट करके दी जानकारीकेंद्र सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए शुरू की गई बीमा योजना को 19 अप्रैल से 180 दिनों की अवधि के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है. IANS ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












