कोरोना के फिर बढ़ने लगे केस, यूपी में Covid-19 को लेकर अलर्ट, जीनोम सिक्वेंसिंग के निर्देश
AajTak
उत्तर प्रदेश के डीजी हेल्थ स्वास्थ्य ने कोरोना वायरस के मद्देनजर निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा है कि सभी पॉजिटिव सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी. कोविड-19 टेस्टिंग के सैंपल्स को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा जाएगा. इसके साथ ही अस्पतालों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं.
देशभर में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो एक दिन में कोरोना वायरस के 3,016 नए मामले सामने आए हैं, जो लगभग छह महीने में सबसे अधिक हैं. इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 13,509 हो गई है. उत्तर प्रदेश में भी मामले बढ़ते देख योगी सरकार ने कोविड-19 को लेकर अलर्ट जारी किया है.
दरअसल, डीजी हेल्थ स्वास्थ्य ने कोरोना वायरस के मद्देनजर निर्देश जारी किए हैं. जिसमें उन्होंने कहा है कि सभी पॉजिटिव सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी. कोविड-19 टेस्टिंग के सैंपल्स को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा जाएगा. इसके साथ ही अस्पतालों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं.
इसके अलावा सरकार ने जिन जिलों में कोरोना के मामले सामने आते हैं, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने अधिकारियों से बुजुर्ग मरीजों का विशेष ध्यान रखने और सावधानी बरतने को कहा है. इसके अलावा अस्पतालों में रसद, दवाइयां, पीपीई किट, दस्ताने, मास्क और अन्य उपकरण, ऑक्सीजन प्लांट और कंसंट्रेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
इन जिलों में विशेष निगराने के निर्देश
बता दें कि 28 मार्च तक COVID-19 से प्रभावित जिलों अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन जिलों में स्थिति की सावधानीपूर्वक निगरानी करें. इन जिलों में गौतमबुद्धनगर (57), गाजियाबाद (55), लखीमपुर खीरी (44), लखनऊ (27), बिजनौर (12), ललितपुर (9) और सहारनपुर (8) शामिल हैं.
स्कूल की 37 छात्राएं मिली थीं कोविड पॉजिटिव

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








