
कोरोना: कुंभ से लौट रहे लोगों पर सख्ती, इन राज्यों ने जारी किया अनिवार्य क्वारनटीन का आदेश
AajTak
दिल्ली, ओडिशा और गुजरात सरकार ने कुंभ से लौट रहे लोगों की अनिवार्य रूप से कोरोना जांच और 14 दिन के क्वारनटीन का फैसला लिया है. कुंभ में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद सरकारें सख्त होती नजर आ रही हैं.
कोरोना महामारी संकट के बीच हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कई राज्यों ने इस आयोजन से लौट रहे लोगों के लिए सख्ती बढ़ा दी है. कुंभ से ओडिशा, दिल्ली और गुजरात आने वाले लोगों को इन राज्यों ने क्वारनटीन रहना होगा. संबंधित सरकारों ने ये आदेश जारी कर दिया है. ओडिशा सरकार की तरफ से रविवार को कहा गया कि कुंभ से ओडिशा आने वाले लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा और साथ ही 14 दिन का क्वारनटीन भी अनिवार्य है. स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जीना ने कहा कि यह क्वारनटीन घर पर या फिर अस्थाई मेडिकल कैंप में पूरा किया जा सकता है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











