
कोरोना की चपेट में आए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, ट्वीट कर दी जानकारी
AajTak
Devendra Fadnavish Covid Positive: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कोरोना हो गया है. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और संपर्क में आए लोगों को भी कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है. देवेंद्र फडणवीस ने ये भी बताया है कि वे होम आइसोलेशन में हैं.
Devendra Fadnavish Covid Positive: देशभर में कोरोना वायरस की महामारी फिर से तेजी से पांव पसारने लगी है. कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले केरल और महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना वायरस की चपेट में अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आ गए हैं. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
देवेंद्र फडणवीस ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है. देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद होम आइसोलेशन में हूं. उन्होंने ये भी कहा है कि डॉक्टर्स की सलाह के मुताबिक दवाएं ले रहा हूं. उपचार चल रहा है. देवेंद्र फडणवीस ने साथ ही अपने संपर्क में आए लोगों को भी कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है.
गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस को दूसरी बार कोरोना हुआ है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव के समय भी कोरोना वायरस से संक्रमण की चपेट में आ गए थे. तब देवेंद्र फडणवीस बिहार चुनाव के दौरान बीजेपी के प्रभारी भी थे. कोरोना होने के बाद देवेंद्र फडणवीस होम आइसोलेशन में चले गए थे.
कोरोना के नए मामलों के लिहाज से महाराष्ट्र देश में केरल के बाद दूसरे नंबर पर है. महाराष्ट्र में एक दिन पहले कोरोना के 1357 नए मामले सामने आए थे. कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मौत भी हुई थी. ताजा आंकड़ों के साथ ही प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की तादाद बढ़कर 5888 पहुंच गई थी.
महाराष्ट्र में कोरोना का रिकवरी रेट 98.05 फीसदी है. बता दें कि महाराष्ट्र में महामारी की शुरुआत से अब तक कोरोना से संक्रमण के कुल 78 लाख 91 हजार 703 मामले सामने आ चुके हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











