कोरोना काल में IIT दिल्ली ने बनाया 'नैनोशॉट' स्प्रे, 96 घंटे करता है ये काम
AajTak
ये शॉटगन स्प्रे रिसेप्शन, सबवे, एस्केलेटर, लिफ्ट, सोफा, डाइनिंग एरिया, मीटिंग हॉल, मेट्रो, बस, स्कूल, वॉशरूम, रेस्तरां, ट्रेन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, और सुरक्षा जांच जैसे बड़े क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है. जानें- डिटेल...
आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप के तौर पर एक ऐसा स्प्रे विकसित किया गया है जो सतह पर 96 घंटे यानी चार दिनों तक प्रभावी रहता है. ये स्प्रे न केवल वायरस और बैक्टीरिया को मारने के लिए प्रभावी है, बल्कि जैविक और एल्कोहल फ्री भी है. यह फर्श या कपड़े या बर्तन को छोड़कर सभी प्रकार की सतहों को साफ कर सकता है. यह एक ऐसा उत्पाद है जिसे आईआईटी-दिल्ली के स्टार्ट-अप रामजा जेनोसेंसर ने बनाने का दावा किया है. NANOSHOT स्प्रे को तैयार करने वाली टीम का दावा है कि ये बहुउद्देशीय कार्बनिक हाइब्रिड सरफेस कीटाणुनाशक स्प्रे का एक शॉट चार दिनों के लिए प्रभावी होगा. रमजा जेनोसेंसर की संस्थापक डॉ. पूजा गोस्वामी कहती हैं कि यह टेस्टेड और प्रमाणित हो गया है कि NANOSHOT सतह पर इसे एप्लाई करने के 30 सेकंड के भीतर बैक्टीरिया व वायरस को मारना शुरू होते हैं. इसका शिकार वायरस, बैक्टीरिया, कवक सभी होते हैं और 10 मिनट में 99.9% रोगाणुओं को यह खत्म कर सकता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











