कोरोना काल में जीना कोई इन सैनिकों से सीखे, ड्यूटी के साथ निभा रहे इंसानियत का फर्ज
AajTak
फिल्म का एक गीत है...'जीना उसका जीना है जो औरों को जीवन देता है'. भारत नेपाल-सीमा में तैनात सेना के जवानों को छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाते देख मन में कुछ ऐसे ही ख्याल आते हैं. देखिए तस्वीरें...
आज जब कोरोना के दौरान देश भर में स्कूल-कॉलेज बंद हैं. शहरों में बच्चे ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में ग्रामीण बच्चों को प्रॉपर शिक्षा नहीं मिल पा रही है. ऐसे कठिन समय में भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां न सिर्फ अपनी सीमा ड्यूटी निभा रहे हैं, बल्कि बच्चों को पढ़ाकर अपना इंसानियत का फर्ज भी निभा रहे हैं. तस्वीरों में देखें... बिहार में नेपाल सीमा के रक्सौल अनुमंडल की सुरक्षा का जिम्मा सीमा सुरक्षा बल (SSB) की 47वीं बटालियन और APF पर है. कोरोना काल के दौरान अवैध आवाजाही रोकने के लिए इनकी तैनाती बढ़ा दी गई है. चीन के साथ तनावपूर्ण संबंध और उसकी नेपाल के साथ नजदीकी के चलते सीमा की सुरक्षा का जिम्मा इनके कंधों पर है. कोविड-19 के दौरान शिक्षण संस्थान बंद होने के बाद ऑनलाइन क्लासेज नहीं हो रही हैं. अब यहां गांव के नौनिहालों को मूलभूत शिक्षा ssb एव apf दे रही है. बिहार नेपाल सीमा के रक्सौल अनुमंडल के आदापुर प्रखंड के कोरेया गांव एवं बारा जिला नेपाल की सीमा से जुड़े ssb एवं apf के द्वारा सुरक्षा के साथ एक अनोखा प्रयास किया जा रहा है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











