
कोरोना काल में कहां गायब हैं मनोज बाजपेयी? लेटेस्ट पोस्ट से दिया हिंट
AajTak
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी लगभग बंद पड़ गई. ना तो कोई फिल्म रिलीज हो रही है ना तो कोई शूटिंग हो रही है. ऐसे में स्टार्स अपने-अपने घरों में कैद हैं. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी इस दौरान कहां हैं और क्या कर रहे हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बताया है.
कोरोना काल में सभी का जीवन तितर-बितर हो गया है. पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना वायरस ने दस्तक दी और सरकार को बढ़ते केसेज रोकने के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ा. ऐसे में सभी को फिर से कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा. फिर लोगों का रोजगार छूट गया. प्रवासी एक बार फिर से अपने-अपने घरों की तरफ भागे. शहर की सड़कें सूनी पड़ गईं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी लगभग बंद पड़ गई. ना तो कोई फिल्म रिलीज हो रही है ना तो कोई शूटिंग हो रही है. ऐसे में स्टार्स अपने-अपने घरों में कैद हैं. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी इस दौरान कहां हैं और क्या कर रहे हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बताया है. मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत नजारों की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं. दूर तलक फैले पहाड़ और खूबसूरत वादियां नजर आ रही हैं. मगर एक्टर ने इसमें सस्पेंस बना कर रखा और ये नहीं बताया कि वे कहां पर हैं. उन्होंने कैप्शन में बस इतना ही लिखा कि- 'हर जगह से दूर और हर शख्स से दूर.' मनोज बाजपेयी आज एक सक्सेसफुल एक्टर हैं मगर वे लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. एक्टर सोशल मीडिया पर भी बेहद कम ही नजर आते हैं. कुछ समय पहले ही मनोज बाजपेयी ने कोरोना वायरस को मात दी थी और वे इस वायरस की चपेट से बाहर आ गए थे.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










