
कोरोनाः मुंबई के अस्पतालों में बेड्स की कमी नहीं, BMC कमिश्नर का दावा
AajTak
बीएमसी कमिश्नर ने कहा कि मुंबई में बेड्स की कमी की शिकायत उन लोगों की ओर से आ रही थी जो वॉर रूम के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेड्स का आवंटन केवल 24 वार्ड वॉर रूम के माध्यम से होगा.
मुंबई में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बीएमसी के कमिश्नर इकबाल सिंह ने कहा कि अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बिस्तरो की कमी नहीं पड़ेगी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया को कि इस हालात में लोगों को सिस्टम का पालन करना चाहिए. इकबाल सिंह ने कहा कि कोई अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके किसी अस्पताल में बेड हासिल नहीं कर सकता है. चूंकि शहर में कोरोना केस बढ़ रहे हैं तो लोगों के सिस्टम के नियम कायदों का पालन करना चाहिए. इकबाल सिंह ने कहा, 'कुछ लोग अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं और लैब्स से सीधे कोविड-19 रिपोर्ट मंगा रहे हैं, और कुछ लोग सीधे अस्पताल में फोन करके बेड मांग रहे हैं. लेकिन मैं लोगों को चेताना चाहता हूं कि अगर आपने सीधे इसके लिए फोन किया तो बेड नहीं मिलेगा.'
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







